रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित धुर्वा डैम में गुरूवार को डूबे विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव आज शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया गया. NDRF की टीम ने आज सुबह डैम से शव को बाहर निकाला. इससे पहले गुरूवार को डूबने की सूचना मिलने के बाद पूरे दिन एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश करती रही, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था. शव को धुर्वा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के खूंटी में ऑटो को बचाने में बेकाबू हुई बस, खड़े ट्रक से भिड़ी
परिजनों के मुताबिक, बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान धुर्वा डैम के पास उनका वाहन और अन्य सामान मिला। पुलिस ने मौके से गाड़ी, चप्पल और बरसाती जब्त की थी। इसके बाद NDRF की टीम ने डैम में लगातार खोज अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

