Wednesday, November 4, 2026

उद्योग संबंधी संसदीय समिति ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, एचईसी के मुद्दे पर हुआ विचार-विमर्श

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरूवार को लोक भवन में उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा, हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), राँची के पुनरुद्धार संबंधी उपसमिति की संयोजक एवं लोकसभा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी सहित उपसमिति के सदस्य सांसद सुलता देव, डॉ. मल्लू रवि, हसमुखभाई सोमाभाई पटेल एवं चंदन चौहान ने मुलाकात की।
बता दें कि उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं उपसमिति की संयोजक तथा अन्य सदस्यगण हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), राँची के पुनरुद्धार संबंधी विषयों का अध्ययन करने तथा एचईसी की वर्तमान स्थिति एवं पुनरुद्धार की संभावनाओं का अवलोकन करने के लिए झारखण्ड के दौरे पर आए हुए हैं। इस अवसर पर राज्यपाल एवं समिति/उपसमिति के सदस्यों के मध्य एचईसी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर