Monday, November 2, 2026

पटना में राजद के लोकभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव, बोले- जेल जाने से नहीं डरते

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की हालिया कार्रवाई के ख़िलाफ़ बुधवार को पटना में मार्च निकालते समय हिरासत में ले लिया गया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अधिकारियों ने बताया कि तेजस्वी यादव को पटना में इनकम टैक्स कार्यालय के पास पुलिस की गाड़ी में ले जाया गया. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की.

इसे भी पढ़ें : रांची: आंदोलन खत्म के होने के बाद छात्रों ने निकाली आभार यात्रा, धन्यवाद मुख्यमंत्री के नारों संग झूमे युवा

हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा, ”हम लोगों का मार्च राजभवन तक था लेकिन आयकर विभाग पर ही रोक दिया गया है. इस सरकार के ख़िलाफ़ हम लोग लड़ते रहेंगे.” उन्होंने कहा, ”हम लोग जेल से डरने वाले नहीं है…हम छात्रों के हक और अधिकार के लिए, बेरोजगारी को मिटाने के लिए, पेपर लीक रोकने के लिए, पारदर्शी परीक्षा, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य के लिए लड़ते रहेंगे. हम बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और लड़ते रहेंगे.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर