Saturday, October 31, 2026

दिल्ली में सीएनजी पंप पर सिलेंडर में धमाके में तीन लोगों की मौत, धमाके के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार को एक सीएनजी री-फ़ीलिंग पंप पर सिलेंडर धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये हादसा तब हुआ जब एक ट्रक में सीएनजी भरी जा रही थी. पंप का कर्मचारी एक ट्रक में सीएनजी भर रहा था. इसी दौरान उसके सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.

इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर JSSC CGL समेत 22 रद्द परीक्षाओं में अनियमिताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग

मृतक की पहचान बाबा हरिदास कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मनीष को तौर पर हुई है। अन्य मृतकों में निजामपुर गांव निवासी ब्रह्मजीत और सन्नी शामिल हैं। वहीं घायलों में सुरजीत, संजय और विपिन शामिल हैं। घायलों को मुंडका के सीबी ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। ये सभी सीएनजी पंप के कर्मचारी हैं।

दमकल विभाग से जानकारी के अनुसार, घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी पंप पर शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई। ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान अचानक उसके सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां, एक वाटर बाउजर और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर