Monday, November 2, 2026

BPSC ने जारी की TRE 4 की अधिसूचना, 32388 पदों के लिए आवेदन एक सितंबर से होगा शुरू

पटना : बिहार की राजधानी पटना में TRE 4 की अधिसूचना की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों के महाधरना के शुरू होते ही चंद घंटों में बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इसे लेकर पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी मांग कर रहे थे. जारी अधिसूचना में अभ्यर्थियों से 32388 पदों पर आवेदन एक सितंबर से मांगे गए हैं. अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे. छात्रों के महाधरना के शुरू होने के बाद जारी हुए नोटिफिकेशन से बिहार सरकार को जरूर थोड़ी राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें : पटना में सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, TRE 4 को लेकर महाधरने का फूंका बिगुल

एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में इसका ऐलान किया था. भर्ती में कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पद हैं. TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 रखी गई है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें.

आवेदन करने के लिए शर्तें 

  • कक्षा 1 से 5: CTET Paper-I या BTET Paper-I पास होना अनिवार्य
  • कक्षा 6 से 8: CTET Paper-II या BTET Paper-II पास होना अनिवार्य
  • कक्षा 9 से 10: STET Paper-I पास होना अनिवार्य
  • कक्षा 11 से 12: STET Paper-II पास होना अनिवार्य

TET में कितने नंबर जरूरी?

  • सामान्य (पुरुष): 60%
  • सामान्य (महिला)/ पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 55%
  • SC/ST/दिव्यांग: 50%

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर