Saturday, October 31, 2026

पलामू के हुसैनाबाद में अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के धनुडीह गांव में अवैध हथियार रखने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी तंजीलुल मनान के अनुसार सूचना के आधार पर रोशन कुमार रवि के घर छापेमारी की गई, जहां तलाशी के दौरान बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

इसे भी पढ़ें : बोकारो में रविवार सुबह बेटे ने ली मां की जान, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से हुई पूछताछ में हथियार रखने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने बुद्धिबिगहा बलवंत कुमार (19) और रोशन कुमार रवि (19) को गिरफ्तार कर थाना लाया। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलूल मनान के खुद के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर