मनोरंजन डेस्क: लोकप्रिय रियलिटी शो BIGG BOSS को लेकर दर्शकों का इंतज़ार जल्द खतम होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान एकदम अलग और दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नए प्रोमो में सलमान खान का लुक काफी खास देखाई दे रहा है। सलमान ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उनका अंदाज पहले से काफी अलग लग रहा है। प्रोमो में सलमान के इस नए अवतार ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
इसे भी पढ़ें: बिहार में 15 अगस्त से रात 11 बजे तक छात्रों को मिलेगी ऑनलाइन क्लास की सुविधा : सम्राट चौधरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो में BIGG BOSS के लिए एक खास पावर का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि यह पावर पिछले सीजन से अलग और खास हो सकती है। हालांकि, इस पावर से जुड़े पूरे निमयों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। BIGG BOSS के हर सीजन के तरह इस बार भी सलमान घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते और शो से जुड़े मामलों पर अपनी राय देते नजर आएंगे।
Arjun Bijlani, Anjali Arora, Kirti Mehra, Mahhi Vij, Geeta Basra, Sunil Pal, Nia Sharma, Faisal Shaikh / Mr. Faisu, Pranali Rathod, Karan Patel, Pearl V Puri, Showik Chakraborty का नाम चर्चा में है।
नए प्रोमो के सामने आने के बाद अब दर्शकों को इंतजार है कि अंतिम रूप से BIGG BOSS के 20वें सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट शामिल होंगे और इस बार उन्हें क्या नया देखने को मिलेगा। शो को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

