Thursday, November 5, 2026

JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा 21 सूत्रीय सुधार सुझाव

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार के लिए 21 सूत्रीय सुझावों वाला ज्ञापन उन्हें सौंपा. मुलाकात के बाद बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से ले रही है। उनका मानना है कि यदि इन सुझावों पर अमल किया जाता है तो भर्ती प्रक्रिया में सकारात्मक बदलाव आएगा और युवाओं का भरोसा मजबूत होगा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार छात्रों की हर जायज मांग को लेकर पूरी तरह संवेदनशील : राधाकृष्ण किशोर

उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों से सरकार के साथ सार्थक बातचीत करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के हित में खड़ी है और मुख्यमंत्री भी इस पूरे मामले पर संवेदनशील हैं. बंधु तिर्की ने यह भी आरोप लगाया कि JPSC आंदोलन के जरिए झारखंड की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य के कई सकारात्मक मुद्दों पर राष्ट्रीय मीडिया ध्यान नहीं देती, लेकिन इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस राजनीतिक उम्मीद के साथ वे यह सब देख रहे हैं, वह कभी पूरी नहीं होगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर