Wednesday, August 5, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 : सभी मतदान केन्द्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 4 सितम्बर तक दावा एवं आपत्ति होंगे दर्ज

रांची : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को रांची जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जांच की। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम किसी कारणवश प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हुआ है, तो वह प्रपत्र-6 भरकर आवश्यक घोषणा पत्र के साथ अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन और गृह सचिव गोविंद मोहन को मिला एक साल का सेवा विस्तार

वहीं, यदि किसी मतदाता का नाम उसके परिवार के सदस्यों वाले मतदान केन्द्र के स्थान पर किसी अन्य मतदान केन्द्र में दर्ज हो गया है, तो वह प्रपत्र-8 के माध्यम से मतदान केन्द्र परिवर्तन के लिए आवेदन अपने बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 01 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर दावा एवं आपत्ति से संबंधित आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गई है। दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने के लिए 04 सितम्बर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है।

निर्धारित अवधि के दौरान 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रपत्र-6, मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 तथा किसी मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य कारणों से अपात्र मतदाता का नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन संबंधित बीएलओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AEROs), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (EROs) के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, रांची में जमा किए जा सकते हैं। मतदाता www.voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप के माध्यम ऑनलाइन आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने नाम एवं विवरणों का सत्यापन अवश्य करें तथा आवश्यक होने पर समय रहते दावा एवं आपत्ति संबंधी आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि अंतिम मतदाता सूची अधिकाधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर