Thursday, November 5, 2026

6 अगस्त से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सीएम हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

रांची: 6 अगस्त से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के सफल, सुचारू एवं गरिमापूर्ण संचालन को लेकर बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शामिल हुए।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा, “सदन जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है। हमारी सरकार हर जनहित के मुद्दे पर सार्थक चर्चा, जवाबदेही और सकारात्मक संवाद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आशा है कि सभी दल झारखंड के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन की कार्यवाही को सफल बनाएंगे।”

इसे भी पढ़ें: रांची में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर, दर्जनों सुनवाई होगी प्रभावित

बैठक में इन सदस्यों ने लिया भाग

WhatsApp Image 2026 08 05 at 14.06.44

बैठक में मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित किए जाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन हेतु सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो, निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

बैठक में जयराम महतो ने कहा

HO8Yn8WbkAAg64j

सर्वदलीय बैठक को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “विधानसभा में कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। बैठक में सबसे पहले मैंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों के चल रहे आंदोलन का मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार अविलंब वहाँ जाकर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करे, ताकि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान हो सके।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने एवं संबंधित परीक्षा को रद्द करने की भी मांग की। आगामी मानसून सत्र के दौरान नियुक्ति घोटाले पर सदन में विशेष चर्चा कराने तथा झारखंड में सूखे की गंभीर स्थिति पर विस्तृत चर्चा कर किसानों और आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की.”

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर