Wednesday, November 4, 2026

बांकीपुर में भाजपा की हार बोली मीसा भारती, प्रशांत किशोर बीजेपी की ‘बी’ टीम, अन्य नेताओं ने ये कहा

पटना : राजद सांसद व लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी की जीत पर कहा कि प्रशांत किशोर बीजेपी की ‘बी’ टीम हैं. जब उनसे पूछा गया कि यहां बीजेपी हार गई, आप क्या कहेंगी तो उन्होंने कहा, “बीजेपी के असली कैंडिडेट वहीं हैं. बीजेपी कहां हारी है.’’

इसे भी पढ़ें : जाति व धर्म के नाम पर बांटने वाली देशद्रोही ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ रही भाजपा : दुष्यंत गौतम

उन्होंने कहा, ”हार की वजह बीजेपी की अंदरूनी राजनीति है. हमने पहले ही कहा है कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व एक तीर से कई शिकार करना चाहता था. बीजेपी के किसी सीनियर नेता समेत किसी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसका मतलब ये है कि कहीं न कहीं संदेश पहुंचाया जा रहा है.”

हार पर बोले गिरिराज सिंह

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि इससे ज़्यादा ख़ुश होने की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “परिणाम को हम स्वीकार करते हैं, लेकिन इससे किसी को बहुत ख़ुश होने की ज़रूरत नहीं है.”

गिरिराज सिंह ने कहा, “2009 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए 17 विधानसभा उपचुनावों में से 12 में हार गया था. फिर भी, 2010 के बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए लगभग 89 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ सत्ता में वापस आया.”

गौरतलब है कि बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद ख़ाली हुई थी. बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को हराया है. इस सीट पर प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले हैं. जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं. प्रशांत किशोर ने ये सीट 19,324 मतों से जीती है. आरजेडी की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर