Wednesday, August 5, 2026

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राँची में हो रहे छात्र आंदोलन के समर्थन का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 11 दिनों से जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर जारी छात्रों के प्रदर्शन को देश के अलग अलग हिस्सों व वर्गों का समर्थन मिल रहा है. इस आंदोलन को अब भाजपा नेता व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपना समर्थन दिया है. सीएम ने इस संबंध में एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें समर्थन देने की बात कही गई है.

इसे भी पढ़ें : जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में हेमंत सरकार छात्रों से करेगी बात, मांगों पर विचार करने के लिए बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पोस्ट में लिखा, “झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान मुझे JSSC-CGL अभ्यर्थियों की पीड़ा, आक्रोश और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनकी चिंता को करीब से देखने का मौका मिला था। आज जो छात्र अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उनकी भावनाओं को मैं भली-भांति समझ सकता हूँ। यदि झामुमो-कांग्रेस-राजद झारखंड सरकार समय रहते छात्रों की शिकायतों पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करती, तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। दुर्भाग्य से अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोप लगातार बढ़ते गए और आज लाखों युवाओं का भविष्य संकट में है।”

आगे उन्होंने लिखा, ” मैं झारखंड के छात्र-युवाओं के इस न्यायपूर्ण आंदोलन के प्रति अपना नैतिक समर्थन व्यक्त करता हूँ और राज्य सरकार से आग्रह करता हूँ कि छात्रों की जायज़ मांगों को अविलंब स्वीकार कर उनके साथ न्याय करे। युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता।”

बता दें कि 11 दिनों से आंदोलनरत छात्रों ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षा को रद्द कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. इसके समर्थन में उन्होंने मंगलवार दोपहर के बाद से अनशन करने व 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने का भी ऐलान किया. विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान विधानसभा में 5 कार्य दिवस में सदन का कार्यवाही संचालित होंगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर