Monday, August 3, 2026

बांकीपुर समेत तीन विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, भाजपा का प्रशांत किशोर पर पलटवार, कहा-हार के डर से कर रहे नाटक

पटना: बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद आज 3 अगस्त को वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इन तीनों सीटों में सबसे चर्चित बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया है, जिन पर देशभर के लोगों की नजरें बनी हुई है। कुछ देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर होते-होते रुझान क्लियर होने लगेंगे।

इधर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से पहले बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव प्रक्रिया और प्रशासन पर लगाए गए आरोपों का भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने तीखा जवाब दिया है। सत्ता पक्ष का कहना है कि जनसुराज खुद चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही थी और अब खुद को हारता देख माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना सोमवार को, प्रशांत किशोर का दावा – मतगणना कार्य से अलग रहेंगे पटना एसएसपी

बांकीपुर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पटना स्थित एएन कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां काउंटिंग के लिए कुल 16 टेबल बनाए गए हैं। हर टेबल पर तीन मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है। कुल 21 राउंड में गिनती होगी। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी। मतगणना के लिए 20 टेबल ईवीएम की गिनती तथा एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए लगाई गई है।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सबसे अधिक 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि गुजरात के मांजलपुर में 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में मात्र 37.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर बीजेपी के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच टक्कर है।

एनडीए का पलटवार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रशांत किशोर जिस तरह के आरोप दूसरों पर लगा रहे हैं, वास्तव में वही काम खुद कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी प्रशांत किशोर बाहरी लोगों को लेकर घूमते रहे, थानों में घंटों बैठे रहे और बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ चुनाव क्षेत्र में सक्रिय रहे। सरावगी ने सवाल उठाया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने दिया।

बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने भी एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहीं भी मुकाबले में दिखाई नहीं दे रहा है और इस उपचुनाव में एनडीए की जीत पूरी तरह तय है। उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले दूसरों के लिए चुनावी रणनीति बनाते थे लेकिन जब खुद मैदान में उतरे तो जनता ने उन्हें जवाब दे दिया।

जदयू नेता श्याम रजक ने भी प्रशांत किशोर के आरोपों को गंभीरता से लेने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जनता अपना फैसला पहले ही ईवीएम के जरिए सुना चुकी है और एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान हुआ है। जब किसी दल या उम्मीदवार को हार का अंदेशा होता है तो वह चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगता है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें पहले भी कई चुनावों में होती रही हैं और जनता सब समझती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर