Thursday, November 5, 2026

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व मुख्यमंत्री को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज

रांची: राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल को वीडियो के माध्यम से गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. पहले इस मामले में लिखित आवेदन दिया गया जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें : JPSC- JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की CBI जाँच की मांग को लेकर 4 अगस्त को JLKM का जिला मुख्यालयों में धरना

बताया जा रहा है कि नगड़ी निवासी अलीम अंसारी ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उसने देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हटिया विधायक नवीन जयसवाल के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंपे आवेदन में कहा है कि आरोपी ने वीडियो के जरिए समाज में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अलीम अंसारी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. नगड़ी थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर