Thursday, November 5, 2026

JPSC- JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की CBI जाँच की मांग को लेकर 4 अगस्त को JLKM का जिला मुख्यालयों में धरना

रांची: JLKM द्वारा JPSC एवं JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की CBI से निष्पक्ष जाँच तथा जिन परीक्षाओं में अनियमितताएँ हुई हैं उन्हें रद्द कर पारदर्शी से आयोजित करने की माँग को लेकर 4 अगस्त 2026 को झारखंड के सभी 24 जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया जाएगा। यह ऐलान जेएलकेएम अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम महतो के एक्स हैंडल से जारी पोस्ट में किया गया है.

इसे भी पढ़ें : नशा मुक्त युवा अभियान में पीएम मोदी का युवाओं संग सीधा संवाद, ‘देश के युवा ड्रग्स के खतरे को समझें’

छात्रों से एकजुटता की अपील

इससे पहले जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो ने बीते शुक्रवार को एक्स पर अपने पोस्ट में सभी छात्रों से अपील है कि एकजुटता बनायें रखें। अपने चट्टानी एकता का परिचय दें ताकि चट्टान जैसी भ्रष्टाचार की जड़ को उखाड़ फेंके… छात्र आंदोलन को कमजोर करने की साजिश सफल नहीं होगी। यहाँ छात्र सड़क पर हैं और कुछ लोग इसे कमज़ोर करने में लगे हुए हैं। जेपीएससी 01 और 02 घोटाला करने.. में भाषण नहीं होगा क्या ?

भाजपा के प्रदर्शन पर निशाना

भाजपा के संसद में प्रदर्शन व मौनव्रत को लेकर उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “इस मामले में कल से ही झारखण्ड के कुछ सांसद और केंद्रीय मंत्री भी सदन के बाहर CBI जाँच की माँग कर रहें हैं। केंद्र सरकार की एजेंसी ED तो ख़ुद अब इस मामले की जाँच कर सकती है चूँकि FIR तो हो चुका है, अब ये सीधे-सीधे (मनी लॉन्ड्रिंग) का मामला भी है।.. ऐसे में 14वीं जेपीएससी घोटाले की ईडी से निष्पक्ष जाँच करवाया जाये. कुछ बाहरी तत्व झूठे आरोप लगाकर JLKM को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, छात्र एकजुट है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर