Friday, October 30, 2026

देवघर : राजकीय श्रावणी मेले का शुभारंभ, अर्घा से शुरू हुआ जलार्पण, डीसी-एसपी ने संभाली कमान

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बाबा मंदिर परिसर का सघन निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: राजकीय श्रावणी मेला : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का किया हार्दिक स्वागत

अधिकारियों ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने के उद्देश्य से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बाबा मंदिर में अर्घा स्थापित किया गया। इसके बाद अर्घा व्यवस्था के माध्यम से कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण शुरू किया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर