Friday, October 30, 2026

राजकीय श्रावणी मेला : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का किया हार्दिक स्वागत

रांची : गुरूवार से पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) और बाबा बासुकीनाथ धाम (दुमका) पहुंचने वाले सभी कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का झारखंड की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं जोहार किया है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

इसे भी पढ़ें : देवघर : राजकीय श्रावणी मेले का शुभारंभ, अर्घा से शुरू हुआ जलार्पण, डीसी-एसपी ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, भक्ति और तपस्या सफल हो तथा यह पावन श्रावण मास सभी के लिए मंगलमय और कल्याणकारी सिद्ध हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से प्रत्येक श्रद्धालु की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और सभी का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, स्वास्थ्य और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि हर श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के बाबा के दर्शन कर सके।

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग देने तथा अपनी यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित और सुखद बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का सहयोग ही मेले के सफल संचालन की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने “बोल बम”, “ॐ नमः शिवाय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास की मंगलकामनाएं दीं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर