नई दिल्ली : लोकसभा में लगातार दूसरे दिन लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा हो रही है. इससे पहले प्रश्न काल की कार्यवाही विपक्षा के हंगामा होने के कारण नहीं चल सकी तो स्पीकर ने सदन की कार्यावही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 12 बजे कार्यवाही फिर से शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद पहुंचे.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : JPSC, JSSC मुद्दे पर संसद भवन के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस पर दोहरी राजनीति का आरोप
‘अंधभक्त इंडियट को फॉलो करता’
लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं स्टूडेंट परिभाषित कर रहा हूं. स्टूडेंट सच्चाई के पीछे दौड़ता रहता है. गांधी जी ने कहा था कि घर की खिड़की सभी तरह की हवाओं के लिए खुली रहनी चाहिए. मैंने छात्रा से पूछा कि इडियट के बारे में क्या राय है? जो स्टूडेंट नहीं है, उसके बारे में क्या? छात्रा ने कहा कि स्टूडेंट गर्व के सच्चाई के साथ होता है. दूसरी तरह के लोग इमेज की चिंता करते हैं. इडियट अपने आप को भगवान मानता है. इसके लिए इपनी इमेज बनाने की कोशिश करता है.’राहुल गांधी ने कहा, ‘अंधभक्त को कहां डाला जाए. अंध भक्त इंडियट को फॉलो करता है.’
राहुल के बयान पर हंगामा
राहुल के इस बयान पर हंगामा शुरू हो गया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है. किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के लिए कहा, ‘आप ऐसे शब्द संसद में नहीं बोल सकते हैं. संसद के नियम हमने नहीं बनाए हैं. अगर आप संसदीय मर्यादा बनाए रखेंगे तो आपका भाषण सुनेंगे, लेकिन जो शब्द आपने इस्तेमाल किया, कृपया वो इस्तेमाल न करें.’ किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के लिए कहा, ‘आपने कई बार ऐसी परिस्थिति बनाई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए. और अब आप इमोशनल होकर सदन को गुमराह नहीं कर सकते.’
छात्रों का गुस्सा जायज
इससे पहले लोकसभा में चर्चा के दौरान अपनी बात शुरू करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे छात्रों, उनकी शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा पर बात करने देने के लिए धन्यवाद. ये गुस्सा नहीं था. हिंसा नहीं थी. नफरत नहीं थी. ये एक अभिव्यक्ति थी. युवाओं की अभिव्यक्ति थी. सभी राजनीतिक दलों को इस अभिव्यक्ति का सम्मान करना चाहिए. छात्रों का गुस्सा जायज था.’
राहुल गांधी ने कहा, ‘सभी भारतीय नागरिक को गर्व होना चाहिए. कुछ बच्चों से बात हुई, उन्होंने एक नजरिया दिया. मैंने बच्ची से पूछा कि आप स्टूडेंट हो, इसका मतलब क्या है? उसने बहुत सुंदर जवाब दिया. उसने कहा कि स्टूडेंट वो होता है, जिसका दिमाग खुला होता है. वो इस बात को स्वीकार करता है कि वो सबकुछ नहीं जानता है. छात्र जानता है कि दुनिया लगातार बदल रही है.’


