Thursday, November 5, 2026

अभिजीत दीपके के माता-पिता से मिलने उनके घर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री, दीपके ने इन लोगों से मांगी माफ़ी

न्यूज डेस्क : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े औरजंतर मंतर पर समाप्त हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पुणे में अभिजीत दीपके के घर पहुंचे. शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने दीपके के माता-पिता से मुलाक़ात की. आंदोलन ख़त्म होने के बाद हुए इस दौरे को लेकर उन्होंने कहा, “मैं आज अभिजीत दीपके के घर आया हूँ क्योंकि उनका प्रदर्शन कल समाप्त हो गया था. उनके माता-पिता से मेरा पुराना संबंध है.”

इसे भी पढ़ें : ‘कारगिल विजय दिवस’ सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, अटूट राष्ट्रनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक : संतोष गंगवार

पहले नहीं आया क्योंकि…

उन्होंने कहा “मैं राजनीतिक माहौल के दौरान यहाँ नहीं आया, क्योंकि उस समय मेरी मौजूदगी से मामला अलग तरह से तूल पकड़ सकता था. कहा जा सकता था कि मैंने दबाव बनाने की कोशिश की है.” उन्होंने कहा कि “दीपके के माता-पिता साधारण लोग हैं और उन्हें आज भी यक़ीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा पूरे देश में मशहूर हो चुका है. दीपके की मांग का केंद्र सरकार ने भी समर्थन किया और जल्द ही ऐसा कानून बनने जा रहा है जिसके बाद पेपर लीक पर सबसे सख़्त सज़ा दी जाएगी.”

दीपके ने मांगी माफी

इधर रविवार को अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी कर उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो सीजेपी के नेतृत्व वाले आंदोलन में शामिल हुए. इस वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, “आप सबके समर्थन के बिना ये नहीं होता, लेकिन आप सबसे माफ़ी मांगता हूं कि मैं उन लोगों को कल थैंक्यू नहीं कह पाया, जो जंतर-मंतर पर रुके हुए थे.”

उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं कि मुझे टायफ़ाइड हो गया है, कल मुझे बहुत तेज़ बुखार हो गया था, इसलिए मैं घर आ गया था. जो लोग 37 दिनों तक जंतर-मंतर पर डटे रहे मैं उन सबका धन्यवाद करता हूं, आपने इस देश के लिए जो किया, मैं उसकी सराहना करता हूं.”

दीपके ने कहा, “जिन लोगों ने हमारी आलोचना की, हमसे सवाल किए और कहा कि आप लोग सीरियस नहीं हो, आपको प्रदर्शन नहीं करना आता, मैं उन्हें भी धन्यवाद कहना चाहूंगा. यदि आप हमसे सवाल नहीं करते तो हमें सुधार करने का मौक़ा नहीं मिलता.” दीपके ने कहा कि यह सिर्फ़ शुरुआत है, कॉकरोच जनता पार्टी को अभी लंबा रास्ता तय करना है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर