Wednesday, November 4, 2026

रांची से अगवा युवक रामगढ़ के कुजू से सकुशल बरामद, पुलिस ने पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी राजू साव का शनिवार को कथित रूप से पुराने विवाद के कारण अपहरण कर लिया गया. अपहरणकर्ता बोलेरो वैन (संख्या जेएच 02बीएच/0714) से उन्हें रामगढ़ जिले के घाटो ओपी क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना और सदर थाना (रांची) की पुलिस ने तत्काल वाहन का पीछा शुरू किया.

इस दौरान रांची पुलिस ने कुजू पुलिस को भी मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही कुजू पुलिस ने नया मोड़ फोरलेन पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी. कुछ ही देर बाद संदिग्ध बोलेरो वैन वहां पहुंची, जिसके बाद कुजू पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से वाहन को रोक लिया.

इसे भी पढ़ें : JPSC मामले में पूर्व विधायक सीता सोरेन ने पत्र लिख PMLA के तहत केस दर्ज कर बेनामी संपत्तियों को जब्त करने की मांग की

वाहन समेत पांच आरोपी धराए

पुलिस ने अपहृत युवक राजू साव को सकुशल मुक्त करा लिया तथा वाहन समेत पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को कुजू में जब्त कर रखा गया है, जबकि हिरासत में लिए गए सभी पांचों आरोपितों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए रांची पुलिस अपने साथ ले गई.

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, इसलिए फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर