Tuesday, November 3, 2026

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धांकर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

न्यूज़ डेस्क : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धांकर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कार्यालय के चैंबर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उन्हें गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामले को उनके खुदकुशी की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवा कर रहे हैं, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

मामले की जांच शुरू 

इधर घटना की सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर त्रिपुरा सरकार ने भी अब तक कोई बयान नहीं दिया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर