Saturday, October 31, 2026

रांची के कारोबारी को बेटे की हत्या की धमकी देकर मांगी गई 2 करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग पर संदेह

रांची : राजधानी रांची में एक कारोबारी को अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी में कारोबारी के बेटे की हत्या, पेट्रोल पंप पर बमबारी, संपत्ति पर गोलीबारी और परिवार पर जानलेवा हमला करने की बात कही गई है। घटना के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है।

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ पुलिस और प्रिंस खान के गिरोह के बीच मुठभेड़, 2 पिस्टल और 59 कारतूस बरामद

3 जुलाई की रात आया कॉल

कांके थाना क्षेत्र के कांके ब्लॉक चौक स्थित कुमार बाग रोड निवासी कारोबारी आशुतोष कुमार सिंह (59 वर्ष) ने इस संबंध में कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, 3 जुलाई की रात 9:06 बजे उनके मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया।

कॉल करने वाले ने खुद को अपराधी बताते हुए 10 दिनों के भीतर दो करोड़ रुपये देने की मांग की। रकम नहीं देने पर जान से मारने, परिवार पर हमला करने, बेटे की हत्या कराने, पेट्रोल पंप और अन्य संपत्तियों पर बमबारी व गोलीबारी कराने की धमकी दी गई। इसके बाद कारोबारी ने नंबर को तत्काल ब्लॉक कर दिया।

रविवार को फिर आया धमकी भरा कॉल

5 जुलाई की सुबह 10:41 और 10:42 बजे उसी तरह के अंतरराष्ट्रीय नंबर से दोबारा कॉल किए गए। कारोबारी ने इस बार कॉल रिसीव नहीं किया। इसके कुछ ही देर बाद व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें दो करोड़ रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉल और व्हाट्सएप संदेश भेजने वाले नंबरों की तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि धमकी वास्तव में विदेश से दी गई है या इंटरनेट आधारित कॉलिंग के जरिए अंतरराष्ट्रीय नंबर का इस्तेमाल किया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर