Friday, October 30, 2026

धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विधायक से रंगदारी मांगने के अगले दिन गैंगस्टर प्रिंस खान का घर ध्वस्त

धनबाद : निरसा विधायक अरुण चटर्जी को कुख्य़ात गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से धमकी दिए जाने के ठीत अगले दिन वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें : विवादों में घिरा JPSC 2026 पीटी रिजल्ट, सदस्यों के हस्ताक्षर और कटऑफ जारी नहीं होने पर उठे सवाल

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता और कठोरता के साथ जारी रहेगा। इस कार्रवाई का स्पष्ट संदेश यह है कि कानून से भागने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को संगठित अपराध के विरुद्ध निर्णायक अभियान के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे प्रिंस खान पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है और पुलिस उसके नेटवर्क पर भी लगातार प्रहार कर रही है।

पहली बार अपराधी के घर गरजा बुलडोजर

बताया जा रहा है कि झारखंड में पहली बार अपराधी के घर बुलडोजर के गरजने की कार्रवाई हुई है. धनबाद में भगोड़े प्रिंस खान के आशियाने पर बड़ी कार्रवाई के तहत ही पुलिस ने फरार अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। एसएसपी के निर्देश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी और पूरे इलाके की घेराबंदी कर प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर