Monday, June 29, 2026

भारत की शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर और श्रेयस पर उठे सवाल, सामने आई वजह !

IndiaVsIreland : भारत आयरलैंड से T20 सीरीज 2-0 से हार चुका है। भारत दोनों ही मुकाबलों में स्ट्रगल करते नजर आई। पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी, दूसरे मुकाबले में भी टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी लेकिन अंजाम दोनों के एक ही आया , हार। अब इसके कारण श्रेयस की कप्तानी, टीम के चयन और रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

टॉप ऑर्डर फ्लॉप नज़र आया

भारत का टॉप ऑर्डर हमेशा स्ट्रॉंग रहा है, हाल में भारत ने t20 वर्ल्ड कप जीता , उसमे भी टीम के टॉप ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। संजू सैमसन, अभिषेक, ईशान किशन यही खिलाड़ी तब भी थे और अभी भी , फिर भी टॉप ऑर्डर विफल नज़र आया। इस सीरीज में ये तीनों ही रन बनाने में असफल रहे। अभिषेक ने भले ही पहले मैच में अर्धशतक लगाया हो, लेकिन दूसरे मैच में वो गोल्डन डक पर आउट हो गए। वहीं संजु तो दोनों पारियों में कुल 5 ही गेंद खेल पाए, दोनों बार मूंदरा का शिकार हुए । ईशान किशन सीरीज में केवल 13 रन ही बना सके।

मिडल ऑर्डर भी स्ट्रगल करते दिखी

अब मिडल ऑर्डर में वो बात नजर नहीं आती जो हार्दिक और सूर्य के रहने पर थी, वो किसी भी हालत में टीम को संभाल लेते हैं। दोनों की कमी टीम में खली भी। श्रेयस अय्यर ने वापसी की और उनसे सबको बहुत उम्मीद थी। लेकिन श्रेयस उसपर खड़ा नहीं उतर पाए, और केवल 13 रन ही बना पाए। तिलक वर्मा ने बाकियों के मुताबिक रन जरूर बनाए, पर उन्होंने उसके लिए बहुत गेंदे खेली। अक्सर पटेल ने भी गेंदे खेली लेकिन रन नहीं बना पाए।

टीम सिलेक्शन

गौतम गंभीर की इस टीम में बल्लेबाजी अंत तक नजर आई लेकिन, चल कोई नहीं पाया।
टीम में वैभव सूर्यवंशी भी थे लेकिन, उन्हे जगह नहीं मिली, दोनों ही मुकाबलों में उनको नहीं भेजा गया। यहाँ तक की स्पिनर में भी रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती थे, लेकिन उनको न खिलाकर गौतम गंभीर ने ऑलराउन्डर को चुना।इसके अलावा अब श्रेयस पहले कप्तान बन आज्ञे हैं, जो इंटरनेशनल मैच में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारे हो। हालांकि अब इस प्रदर्शन के बाद चिंता आने वाले इंग्लैंड सीरीज की है, जिसमे वन डे और T20 सीरीज शामिल हैं।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर