Thursday, November 5, 2026

परिमल नाथवाणी ने चौथी बार और बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा सांसद पद की शपथ, नाथवाणी ने झारखंड को बताया कर्मभूमि

नई दिल्ली : हाल ही में झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी और जेएमएम के बैद्यनाथ राम ने गुरुवार को बतौर राज्यसभा सांसद पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. राज्यसभा के सभापति व देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दोनों को संसद भवन में शपथ दिलाई. इस मौके पर हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित अन्य सांसदों ने भी पद एवं गोपनीता की शपथ ली.

इसे भी पढ़ें: इमरान प्रतापगढ़ी का शिक्षा मंत्री पर बड़ा हमला, कहा: ‘थर्मामीटर बदलने से बुखार खत्म नहीं होता’, कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ आंदोलन शुरू

चौथी बार राज्यसभा का कार्यकाल

बतौर राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी का यह चौथा कार्यकाल और झारखंड से निर्वाचित होकर उच्च सदन पहुंचने की यह तीसरी पारी है. इससे पहले वर्तमान में वह आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के सांसद के रूप में निर्वाचित हुए थे और पिछले दिनों 21 जून को उनका तीसरा कार्यकाल खत्म हुआ था.

शपथ लेने की तस्वीरों को साझा करते हुए परिमल नाथवाणी ने सोशल मीडिया पर झारखंड को अपनी कर्मभूमि बताते हुए लिखा, “यह एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है और वह झारखंड की जनता और एनडीए नेतृत्व के आभारी हैं. यह नया कार्यकाल उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान की बात है. झारखंड मेरी कर्मभूमि है. जोहार झारखंड के संकल्प के साथ मैं राज्य की तरक्की और यहां के लोगों की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा.”

18 जून को हुआ था चुनाव

बता दें कि बीते 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी ने शानदार जीत दर्ज की थी. इस कड़े मुकाबले में उन्हें कुल 28 वोट हासिल हुए थे. नाथवानी ने स्पष्ट किया कि नया जनादेश झारखंड के जमीनी विकास को रफ्तार देने का जरिया बनेगा. उनके अगले कार्यकाल में इन तीन प्राथमिकताओं पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा.जिसमें ग्रामीण बुनियादी ढांचा को मजबूत करना,स्वास्थ्य सेवाओं का हर तबके तक विस्तार और युवाओं के लिए कौशल विकास के नए अवसर प्रदान करना शामिल हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर