Thursday, June 25, 2026

हूल दिवस के मौके पर 30 जून से सांप्रदायिक और कार्पोरेट गठजोड़ के खिलाफ माकपा शुरू करेगी जन अभियान

रांची : जबरन विस्थापन, कोयला खनन के नाम पर एमडीओ के माध्यम से ग्रामीण रैयतों को बेदखल करने, खनन क्षेत्र में बढते प्रदूषण, मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड रद्द करने, 1 जुलाई से मनरेगा की जगह वीबीजीआरएएमजी लागू किए जाने के खिलाफ एवं बढती बेरोजगारी के विरुद्ध तथा मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए माकपा पूरे झारखंड मे जन अभियान चलाएगी.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने GIS आधारित शहरी प्रबंधन प्रणाली को अपनाने व पारदर्शी एवं डेटा-आधारित शहरी प्रशासन पर दिया जोर

13 अगस्त को क्यूबा एकजुटता दिवस

इस अभियान के साथ साम्राज्यवाद विरोधी कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके तहत 13 अगस्त को क्युबा एकजुटता दिवस मनाया जाएगा. इसका निर्णय आज माकपा राज्य कार्यालय में सम्पन्न पार्टी की दो दिवसीय राज्य कमिटी बैठक में लिया गया. इस अभियान के क्रम में पदयात्रा, गाँव सभा और जनसंपर्क का सघन कार्यक्रम होगा.इसकी तैयारी के लिए 25 जून से 10 जुलाई के बीच सभी जिला कमिटियों की बैठक तथा जेनरल बाडी मिटिंग की जाएगी.

8 जुलाई को रांची में बैठक

1 से 3 सितंबर के बीच राज्य के सभी पार्टी सदस्य जनता के बीच कोष संग्रह करेंगें. 8 जुलाई को विस्थापितों के विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक राजधानी रांची मे की जाएगी. इस अभियान का समापन 8 से 15 सितंबर के बीच सभी जिला मुख्यालयों पर माकपा का विशाल प्रदर्शन आयोजित कर किया जाएगा. राज्य कमिटी बैठक की अध्यक्षता सुरजीत सिन्हा ने की.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर