गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब चिनिया-बेता मुख्य सड़क स्थित डोली पत्थर जंगल के एक तालाब में विशालकाय जंगली हाथी का शव बरामद हुआ। सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
इसे भी पढ़ें: रिम्स में नामांकन मामले की CID जांच के बीच निदेशक के इस्तीफा देने की चर्चा तेज़, आधिकारिक पुष्टि नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। इधर सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और हाथी की मौत के कारणों को लेकर शव का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।




