Saturday, October 31, 2026

अमेरिका ने 60 दिन के लिए हटाए ईरान पर प्रतिबंध, अब खुलकर बेचेगा तेल, होर्मुज स्ट्रेट खोलेगा ईरान

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में बड़ी प्रगति हुई है। US ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध अगले 60 दिनों के लिए हटा दिए हैं। इसका मतलब है कि 21 अगस्त तक ईरान अपना कच्चा तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स बिना रोक-टोक बेच सकेगा।

प्रोडक्टिव रही स्विट्जरलैंड में बातचीत 

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने X पर पोस्ट करके जानकारी दी कि स्विट्जरलैंड में हुई पहले दौर की बातचीत ‘प्रोडक्टिव’ रही। इसी के बाद ये फैसला लिया गया।

डील के तहत ईरान ने 2 अहम शर्तें मानी हैं: 

  1. वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी देशों के लिए फ्री और खुला रखेगा।
  2. इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी IAEA के इंस्पेक्टर्स को अपने न्यूक्लियर प्लांट्स की जांच की इजाजत देगा।

बेसेंट ने लिखा, “जैसा कि MoU में तय हुआ था, अमेरिका ईरान पर लगे तेल प्रतिबंध 2 महीने के लिए हटा रहा है।”

ईरान को क्या मिलेगा? 

ये छूट 21 अगस्त 2026 तक वैध है। इस दौरान ईरान अमेरिका समेत दूसरे देशों को तेल निर्यात कर सकता है। हालांकि US ने साफ किया कि ईरान प्रतिबंधित देशों जैसे नॉर्थ कोरिया और क्यूबा के साथ व्यापार नहीं कर सकेगा।ये फैसला US उपराष्ट्रपति JD वेंस के बयान के बाद आया है। वेंस ने कहा कि स्विट्जरलैंड वार्ता से आगे की डील का रास्ता साफ हुआ है।

हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि IAEA की इंस्पेक्शन प्रक्रिया कब शुरू होगी, लेकिन बातचीत जल्द शुरू होगी।

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर