Sunday, June 21, 2026

सात लाख कैश लेकर राजस्थान से अफीम खरीदने पहुंचे थे तस्कर, पुलिस ने डेढ़ किलो से अधिक अफीम के साथ किया गिरफ़्तार

हजारीबाग: झारखंड में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी के नेटवर्क की परतें खोल दी हैं। सात लाख रुपये नकद लेकर अफीम खरीदने पहुंचे तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा और उनके कब्जे से डेढ़ किलो से अधिक अफीम बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो, अपाची मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी जब्त किए गए।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के बड़कागांव में अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से एक की मौत, दो अन्य घायल

वाहन जांच के दौरान…

गुप्त सूचना मिलने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने चौपारण के चतरा मोड़ के पास विशेष जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। बाद में पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को घेर लिया और उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे से प्लास्टिक में लपेटकर रखे गए सात लाख रुपये बरामद हुए। यह रकम अफीम की खरीद के लिए लाई गई थी।

घर से बरामद हुआ अफीम

पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस सीधे चौपारण के अहरी गांव पहुंची। वहां छापेमारी के दौरान राहुल कुमार खेरवार के घर से अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखी गई 1.550 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने राहुल को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका सहयोगी अरविंद कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हालांकि उसकी अपाची मोटरसाइकिल पुलिस के कब्जे में आ गई है।

राजस्थान से आए थे दो आरोपी

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपी राजस्थान से आए थे और वे झारखंड में अफीम की बड़ी खेप खरीदने पहुंचे थे। इससे पुलिस को अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह की सक्रियता का संकेत मिला है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस अब फरार आरोपियों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में राजस्थान निवासी पुना राम और रामलाल के साथ-साथ चौपारण निवासी राहुल कुमार खेरवार को गिरफ्तार किया है। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर