Thursday, November 5, 2026

हजारीबाग के बड़कागांव में अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से एक की मौत, दो अन्य घायल

हजारीबाग : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित बादाम कोल खनन परियोजना के समीप रविवार को राउतपाड़ा क्षेत्र में संचालित एक कथित अवैध कोयला खदान में रविवार को हुई एक घटना में चाल धंसने व कोयले का मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें : जंगल में चली गोली, पुलिस के हाथ लगी ‘रेड डायरी’, लाल डायरी में दफन हैं कई बड़े राज!

इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान सचिन साव के रूप में हुई. बताया जाता है कि हादसे के तुरंत बाद मृतक के शव को परिजन व अन्य लोग मौके से हटा उसे दूसरे स्थान पर लेकर चले गए, ताकि इस घटना को दबाया जा सके. बताया जा रहा है कि पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जब अवैध तरीके से होने वाले खनन के दौरान घटनाएं हुई लेकिन कानूनी कार्रवाई और प्रशासनिक जांच के डर से शवों का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया.

दर्जनों अवैध मुहानों से खनन 

सूत्रों के अनुसार बादाम कोल परियोजना के आसपास दर्जनों अवैध मुहानों के जरिए लगातार स्थानीय स्तर पर अवैध ढंग से कोयला निकाला जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से अवैध उत्खनन होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण इस पर रोक नहीं लग पाती है और अवैध खनन व कोयला तस्करी पर प्रशासनिक निगरानी नहीं होने के कारण सवाल उठते रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर