Saturday, June 20, 2026

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ महोत्सव व धुर्वा रथ मेला में कलाकारों को मिलेगा मंच, ऐसे और यहां करें आवेदन

रांची : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में सालाना आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रथ मेला के अवसर पर इस वर्ष भी जगन्नाथ महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. झारखंड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ने महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए राज्य के इच्छुक कलादलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. रथ मेला का आयोजन 16 से 25 जुलाई तक होगा. इस मेले के दौरान निदेशालय द्वारा प्रस्तावित जगन्नाथ महोत्सव में राज्य भर के चुनिंदा सांस्कृतिक दलों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 जुलाई को 57 नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

आवेदन करने की प्रक्रिया और तिथि

इच्छुक कलाकार 03 जुलाई की शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. प्रस्तुति के लिए इच्छुक दल निदेशालय के सूचना पट्ट या आधिकारिक वेबसाइट https://www.jharkhandculture.com/ से निर्धारित प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

भरा हुआ फॉर्म सभी आवश्यक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों के साथ निदेशालय कार्यालय में तय समय से पहले जमा करना होगा. प्राप्त हुए सभी आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी. इसके बाद सांस्कृतिक आयोजन निर्धारण समिति के निर्णय के आधार पर ही अंतिम रूप से सर्वश्रेष्ठ कलादलों का चयन प्रस्तुति के लिए किया जाएगा.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर