Saturday, June 20, 2026

NEET RE-EXAM से पहले NTA की बड़ी गलती , नागपूर के छात्र को अबू धाबी सेंटर दिया

NEET RE-EXAM में कुछ ही घंटे बाकी हैं, और NTA इसको लेकर कितना सतर्क और जिम्मेदकर है वो एक छात्र के ऐड्मिट कार्ड को देख कर साफ समझ आता है। पेपर लीक के कारण नीट का री इग्ज़ैम का नया तारीख 21 जून तय किया गया और उससे पहले छात्रों को उनका नया ऐड्मिट कार्ड भी प्रोवाइड किया गए। महाराष्ट्र के एक छात्र ने अपने सेंटर के लिए पहले नागपूर, फिर भंडारा और वर्दा दिया था लेकिन NTA ने उसे अबू धाबी सेंटर अल़ॉट कर दिया, यानि हजारों किलोमीटर दूर सरहद पार। जिसके बाद परिवार और छात्र का कहना है की अब इग्ज़ैम में सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं, हमारे पास न पासपोर्ट है नाही कोई वीजा , हम क्या करें। जिसके बाद इसकी जानकारी NTA को दी गई, परिवार वालों ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई।

Screenshot 2026 06 20 131724

छात्र ने बताया 

छात्र का नाम अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब  है, उसका कहना है की पहले भी मेरा सेंटर नागपूर ही आया दिया गया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। ऐड्मिट कार्ड पर अबू धाबी इंटरनेशनल स्कूल दिया हुआ है जो की UAE का एक प्राइवेट स्कूल है। भारतीय समुदाय के लिए बना एक NON PROFITABLE प्राइवेट स्कूल है, जो की CBSE अफिलीऐटिड ही है। NTA ने हालांकि इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की, ये एक तकनीकी फॉल्ट है और इसपर NTA काम करेगी और कुछ ही घंटों में वेरीफिकेशन के बाद उसे नागपूर में ही सेंटर दे दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने जताई आपत्ति 

हालांकि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने भी इसपर आपत्ति जताई , उन्होंने कहा की NTA ने इग्ज़ैम व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। आखिर एक छात्र को अबू धाबी सेंटर दे दिया गया और अब वो पेपर से कुछ घंटे पहले पासपोर्ट वीजा कैसे बनवा सकता है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर