Thursday, November 5, 2026

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर सियासी घमासान, राजद व माले पर क्रॉस वोटिंग का आरोप

रांची : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी ने जीत दर्ज कर ली, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी ने दावा किया है कि महागठबंधन के सहयोगी दलों राजद और माले के विधायकों ने गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया। उनका कहना है कि क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई।

इसे भी पढ़ें: झारखंड से राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी जीते, जेएमएम के वैद्यनाथ राम भी जीते

कांग्रेस की हार पर फूटा गुस्सा

कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने चुनाव परिणाम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सहयोगी दलों राजद और माले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। के. राजू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गठबंधन धर्म पूरी तरह निभाया, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल और वामदल के विधायकों ने इंडिया गठबंधन को धोखा दिया।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवार की हार सामान्य राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित क्रॉस वोटिंग का नतीजा है। कांग्रेस प्रभारी ने आशंका जताई कि राजद और वामदल के विधायकों ने कथित तौर पर पैसे लेकर एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के पक्ष में मतदान किया।

क्रॉस वोटिंग पर माले का बड़ा दावा

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच भाकपा माले ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हमारे दोनों वोट कांग्रेस उम्मीदवार को गए हैं. भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया।

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी पूरी तरह इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी रही। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों द्वारा डाले गए मतों का विधिवत सत्यापन भी किया था। ऐसे में माले के वोटों को लेकर किसी तरह की अटकलों या संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन किया और कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में मतदान किया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर