Friday, June 19, 2026

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज होगा मतदान, निर्दलीय परिमल नाथवाणी ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय

रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक है. इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना होगी. चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी हैं, जिनमें झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत संख्या बल के आधार पर लगभग तय मानी जा रही है। वहीं दूसरी सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

सत्ता पक्ष के पास दोनों सीटें जीतने के लिए आवश्यक 56 मत हैं, वहीं विपक्षी एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी के पास केवल 24 मत हैं और उन्हें जीत के लिए आवश्यक 4 और वोट चाहिए. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो परिमल नाथवाणी को वोट कर सकते हैं, ऐसे में परिमल नाथवाणी को केवल तीन अतिरिक्त वोटों की जरूरत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 11 नए उत्पादों को मिले नए जीआई टैग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – गौरव का क्षण

बस से विधानसभा जाएंगे एनडीए विधायक

राज्यसभा की दूसरी सीट को अपने पाले में करने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी एनडीए दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों खेमों की सबसे बड़ी चिंता संभावित क्रॉस वोटिंग को लेकर है, इसलिए हर विधायक पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसे लेकर ही बीते दो दिनों से एनडीए के विधायक रेडिसन ब्लू होटल में जमे हुए हैं तो वहीं कांग्रेस विधायकों ने अपने प्रभारी के. राजू व उम्मीदवार प्रणव झा के संग चाणक्य बीएनआर में डेरा डाल रखा है. चर्चा है कि वोटिंग करने के लिए एनडीए के सभी 24 विधायक एक साथ बस में सवार होकर विधानसभा के लिए निकलेंगे.

महागठबंधन की रणनीति

इससे पहले बुधवार को पूरे दिन राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत गर्म रही। बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन के घटक दलों व विधायकों की अहम बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति से लेकर विधायकों के साथ समन्वय तक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के बाद महागठबंधन के नेताओं ने एकजुटता का मजबूत संदेश देते हुए विपक्ष को स्पष्ट संकेत दिया कि महागठबंधन पूरी तरह संगठित और मजबूत है तथा राज्यसभा की दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जीत तय है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर