देवघर: देशभर में नीट पेपर लीक के बाद की पुनर्पपरीक्षा 21 जून 2026 को किया जाएगा. जिसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है. इस परीक्षा का आयोजन देश के करीब 500 शहरों में किया जाएगा. देवघर में 4 परीक्षा के केंद्र बनाए गए है, जहां परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिला एएस कॉलेज, देवघर कॉलेज, रामा देवी बाजला महिला कॉलेज और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. वहीं उन्होंने केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी.
इसके साथ ही सभी केंद्रों में पर्याप्त बेंच, पेयजल, शौचालय, बिजली और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़े: गाजियाबाद में 100 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों को मिली मंजूरी, यात्रियों को मिलेगा लाभ
पारदर्शिता-कड़ी निगरानी से होगी परीक्षा
3 मई को आयोजित नीट-2026 परीक्षा पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी. जिस वजह से इस बार परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शिता और कड़ी निगरानी के साथ संपन्न किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार, एसजीपीओ कुलदीप कुमार, डीईओ विनोद कुमार के साथ कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.




