Wednesday, June 17, 2026

ओमान की खाड़ी में एमटी सेटेबेलो शिप पर हुए अमेरिकी हमले में मारे गए दो नाविकों के शव भारत पहुंचे

नई दिल्ली : ओमान की खाड़ी में एमटी सेटेबेलो शिप पर हुए हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा और शिवानंद चौरसिया के शव भारत वापस आ गए हैं. मस्कट में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है. दूतावास ने एक्स पर लिखा, “इस मुश्किल समय में हमारी गहरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं.”

इसे भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘ऐसे बंद नहीं होगा पेपर लीक’, टेलीग्राम ने भी सरकार के क़दम की आलोचना की

बता दें कि क़रीब एक सप्ताह पहले ओमान की खाड़ी में एमटी सेटेबेलो शिप पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. इस जहाज़ पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 21 को बचा लिया गया था. मृतकों में उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले शिवानंद चौरसिया, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के रहने वाले आदित्य शर्मा और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले पटनाला सुरेश शामिल हैं.

इस शिप पर शिवानंद इंजन फिटर के रूप में तैनात थे, जबकि आदित्य शर्मा डेक कैडेट और पटनाला सुरेश चीफ़ इंजीनियर थे. इस मामले में कई विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला और अमेरिका के सामने कमज़ोर रुख़ अपनाने का आरोप लगाया है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर