Saturday, June 13, 2026

केदारनाथ जा रहे युवक को मारी गोली मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क: हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान ओकनी निवासी विक्की सोनी के रुप में हुई. वह तीर्थ यात्रा के लिए केदारनाथ जा रहा था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई लोग इस हत्या से चौंक गए. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए है.

अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी अपने एक दोस्त के साथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा के लिए घर से निकला था. मित्र ने कहा कि वह उसे छोड़ने के लिए कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहा था. इसी दौरान करसो पुल के पास अचानक उनकी कार पंचर हो गई. जिसके बाद उन्होंने रास्ते में ही कार खड़ी कर टायर खोलने लगे. उसी समय 2 बाइक सवार अज्ञात लोग वहां पहुंचे और विक्की सोनी के गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जबतक स्थिति को समझते दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़े: 17 राज्यों में 9 जून को आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी, जाने मौसम का हाल

सभी पहलुओं पर जांच जारी

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और गिरफ्तारी की मांग की है. थाना प्रभारी विनोद कुमार अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. वहीं उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर हत्या के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर