Wednesday, November 4, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पुण्यतिथि पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान करने वाले महानायक भगवान बिरसा मुंडा के 126वीं पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें नमन किया और इस संबंध में अपने सोशल मीडिया हैंडल के विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी बातों को रखा.

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के मौके पर राज्यपाल व सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

अमित शाह ने ऐसे किया याद

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा का धर्मांतरण के विरुद्ध संघर्ष, जनजातीय गौरव के लिए समर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के अमर प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी ने ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। धर्मांतरण के विरुद्ध उनका संघर्ष और जनजातीय गौरव के लिए उनका समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर