Wednesday, June 3, 2026

हज़ारीबाग में मासूम भाई-बहन की निर्मम हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ़्तार

हजारीबाग : कटकमदाग थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

दुष्कर्म का प्रयास विफल होने के बाद उसने बच्ची की हत्या कर दी और घटना का राज छिपाने के लिए उसके 3 वर्षीय भाई की भी हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और एसआईटी की त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : रिम्स-2 के विरोध में फिर उतरे ग्रामीण, भूमि पूजन की चर्चा सुनते ग्रामीणों गाड़ दिए झंडे

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते 30 मई को दोनों बच्चों के ओला शोरूम के पास स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप क्षेत्र से लापता होने की सूचना मिली थी। मामले में कटकमदाग थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

एसपी अमन कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान 31 मई को कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर स्थित श्मशान घाट के पास 11 वर्षीय बालिका का शव बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी संजीत पासवान बच्चों को अपनी स्कूटी पर बैठाकर श्मशान घाट ले गया था।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बालिका को पहले से जानता था और उससे बातचीत करता था। उसने दोस्ती का फायदा उठाकर दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने बालिका के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।

वहीं, घटना का गवाह बने 3 वर्षीय भाई की भी गला दबाकर हत्या कर शव को पास के गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजीत पासवान कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर गांव का रहने वाला है।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर