Thursday, June 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट में झारखंड के पूर्व मुख्य न्यायाधीश समेत पांच नये जजों को चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को पांच नए जजों को सीजेआई सूर्यकांत ने सभी पांच जजों को शपथ दिलाया. शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हो जाएगी. जो अब तक की अधिकतम संख्या होगी. इन जजों में चार हाईकोर्ट के जज और एक सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता शामिल है. बता दें कि पिछले महीने, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या को 34 से बढ़ाकर, मुख्य न्यायाधीश सहित 38 करने के लिए एक कानून में संशोधन करते हुए एक अध्यादेश जारी किया था.

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बंबई हाईकर्ट के चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली ने शपथ लिया.

कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जजों के नामों की सिफारिश को केंद्र सरकार से की थी. जिसकी मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति ने भी पांचों जजों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी. पिछले महीने केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या बढ़कार 38 कर दी थी. जो पहले 33 थी. इसके लिये केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन किया है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में एक जज का पद अभी भी खाली है.

वी मोहना पांचवीं महिला जज

वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ट वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना की सुप्रीम कोर्ट की दूसरी महिला जज होंगी. वहीं, जस्टिस बी. वी. नागरत्ना पहले से कार्यरत है. जो 2027 में रिटायर होंगी. 2021 के बाद सुप्रीम कोर्ट में किसी महिला जज की नियुक्ति हुई है. बता दें वी मोहना ने हिजाब केस और महिला सैन्य अधिकारियों जैसे मुद्दें को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है. वी मोहना अधिवक्ता से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली दूसरी महिला है. वहीं, देश की महिला जजों में इनका नाम पांचवें स्थान पर है.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर