न्यूज डेस्क: हजारीबाग के चुरचू थाना क्षेत्र के खजुरिया टांड के पास कोयला लदे ट्रक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें स्कूटी सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान आकाश हांसदा और राजेंद्र वास्के के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और मृतकों के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे है. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने में अवैध कोयला का कारोबार होता है जिस वजह से आये दिन इस प्रकार की घटनाएं होती है.
Highlights:
आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान कोयला लदे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें आकाश की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसने इलाक के दौरान दम तोड़ दिया.
वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर उसके टायरों की हवा निकाल दिया और शवों को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया. इसके साथ ही ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है साथ ही घटना को लेकर जांच की मांग की है.
इसे भी पढ़े: झारखंड के कई जिलों में 6 जून तक मौसम का हाल-बेहाल, आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुरचू थाना, अंगो थाना क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में अवैध कोयले का कारोबार और डिपो बड़े पैमाने पर संचालित होते हैं. जिसे प्रशासन अनदेखी कर देते है इसी कारण से आए दिन इस प्रकार का हादसा होता है. लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. मृतक आकाश अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मामले को लेकर चुरचू थाना प्रभारी अश्विनी चौहान ने कहा कि कोयला ढुलाई करने वाले ट्रक की पहचान कर ली गई है. फिलहाल मामले ते लेकर सभी प्रकार की जांच की जा रही है कि जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है, उस गाड़ी में अवैध रूप से कोयला ढुलाई की जा रही थी या नहीं.


