Wednesday, November 4, 2026

झारखंड में तेज हवाओं के चलने के साथ साथ आंधी-बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी

न्यूज डेस्क: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. जिससे तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा. रांची के डोरंडा बाजार में विशाल पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गई. जिससे यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा और कई स्थानों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. वहीं, खराब मौसम के कारण रांची आने वाले 4 विमानों को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा और एक विमान को रद्द करना पड़ा. बीते शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. वहीं अगले 24-48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी आज राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी है. वहीं रांची सहित खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह में कहीं-कहीं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. जिसे लेकर इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. रांची में 8 मिमी, खूंटी में 19 मिमी, सिमडेगा में 37 मिमी और धनबाद के तोपचांची में सबसे अधिक बारिश 77.2 मिमी रिकॉर्ड की गई.

इसे भी पढ़े: झारखंड से हर वर्ष औसतन 500 से 700 नाबालिग बच्चे हो रहे लापता, भाजपा का राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप

वज्रपात से 5 लोगों की मौत

विभाग के अनुसार, 1 जून 2026 को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है. वहीं, 2-3 जून को रांची, लोहरदगा, गुमला  और लातेहार के कुछ स्थानों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की आशंका है. वहीं शुक्रवार और शनिवार को राज्य के बड़े हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों को मौत हो गई. मृतकों में 1 लड़की और 2 महिलाएं शामिल थी. वहीं गढ़वा में 2 लोगों की मौत हो गई.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर