Friday, October 30, 2026

बिहार में स्थापित होंगी अल्ट्राटेक सीमेंट, सोमायन रेमेडीज समेत 19 नई फैक्ट्रियां, मिलेंगे नए रोजगार के अवसर

बिहार: बिहार में अल्ट्राटेक सीमेंट, सोमायन रेमेडीज समेत 19 नई फैक्ट्रियां स्थापित होगी. जिससे उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में लगभग 2200 लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. वहीं इन परियोजनाओं में करीब 928 करोड़ रुपए का निवेश होगा. इसे लेकर शुक्रवार को उद्योग विभाग में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की अहम बैठक आयोजित की गई. यह बैठक लगभग 3 घंटे तक चली, जिसमें 17 औद्योगिक योजनाओं को स्टेज-1 और स्टेज-2 की स्वीकृति दी गई है. इस बैठक की अध्यक्षता उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता ने की.

परियोजनाओं में शामिल कंपनी

इस बैठक में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, ग्रीन एक्सेल प्राइवेट लिमिटेड, सोमायन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड, बजरंगबली पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, बीकेएसएस एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, अशर्फी देवी कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड और टॉप टेन एंटरप्राइजेज सहित कई अन्य कंपनियों की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. वहीं दरभंगा के डोनार इलाके में मखाना प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी. जिसे मखायो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाई जाएगी और इसके निर्माण पर 27.44 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. जिससे लगभग 300 लोगों को रोजगार का अवसर मिल सकेगा.

इसे भी पढ़े: झारखंड में भीषण गर्मी से मिली राहत, 13 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी 

किसानों को सीधा लाभ 

इस यूनिट में आधुनिक तरीके से मखाना प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और वैल्यू एडिशन का काम होगा, जो करीब 2.20 एकड़ जमीन में बनेगा. संभावना है कि इस कार्य से लगभग 5 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही मखाना उत्पादन और इसके कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी. नई फैक्ट्रियों की शुरुआत से बिहार में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी.

इस कदम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. इससे खासकर युवाओं के लिए नई दरवाजे खुलेंगे. वहीं उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं और अनुकूल माहौल देने के लिए लगातार काम कर रही है. सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित किया जाएं और आमजन के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर