न्यूज डेस्क: झारखंड में 5 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार नितिन नबीन झारखंड आ रहे हैं. राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच उनका झारखंड दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रदेश की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. जहां वे राज्य की राजनीति हालात और सांगठनिक कामकाज की समीक्षा करेंगे. इसके कमेटी बैठक के बाद वो सांसद व विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे.
Highlights:
इसे भी पढ़े: रांची में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर विशेष निगरानी
दौरे को लेकर तैयारी में जुटी पार्टी
राजधानी रांची के कार्निवल हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को संबोधित करेंगे. जहां जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के विषय में चर्चा होगी. इसके साथ ही बूथ कमेटी, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख जैसे सांगठनिक काम को लेकर चर्चा की जाएगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस दौरान प्रदेश भर के पार्टी पदाधिकारियों का रांची में जुटान होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जोरदार तैयारियां की जा रही है. वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरा को लेकर प्रदेश के आला नेता पूरी तरह से सक्रिय हैं.


