Saturday, July 25, 2026

बिहार पुलिस के दारोगा व कैदी समेत 6 की मौत और 22 घायल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। औरास क्षेत्र के निंभाखेड़ा गांव के पास दिल्ली से बिहार जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बिहार पुलिस के एक दारोगा, एक कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

जानकारी के अनुसार श्री सरोज ट्रैवल्स की स्लीपर बस में करीब 45 यात्री सवार थे। सुबह करीब छह बजे बस लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक्सप्रेसवे पर चल रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। बस पहले अंडरपास की कंक्रीट पुलिया के डिवाइडर से टकराई और फिर बाईं ओर लगे एल्युमिनियम गार्ड को तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटते ही कई यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े और चीख-पुकार मच गई।

कैदी संग दारोगा लौट रहे थे बिहार

हादसे की सूचना मिलते ही लगभग दस मिनट बाद यूपीडा और औरास पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने बिहार के सिवान निवासी दारोगा रविचरन और हरियाणा निवासी कैदी छत्रपाल तोमर को मृत घोषित कर दिया। उनके साथ मौजूद एक सिपाही घायल हो गया। बताया गया कि दारोगा रविचरन कैदी छत्रपाल को बयान दर्ज कराने दिल्ली ले गए थे और वापस बिहार लौट रहे थे।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

बस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की भारी और हल्के वाहनों की लेन करीब एक घंटे तक बाधित रही। इस दौरान वाहन ओवरटेकिंग लेन से निकाले गए। बाद में यूपीडा ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर रास्ता साफ कराया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम घनश्याम मीना और एसपी जयप्रकाश सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। सीएचसी औरास से 21 घायलों को बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।

हादसे में इन यात्रियों की गई जान 

हादसे में जान गंवाने वाले लोग में शामिल हैं रविचरन, निवासी सिवान, बिहार से। सुरेश कुमार जायसवाल, निवासी मुंडेरा बाजार, गोरखपुर से। विजेशी गुप्ता, निवासी पिपराइच, गोरखपुर। विजय कुमार, निवासी कसानगंज, बस्ती से। छत्रपाल तोमर, निवासी हरियाणा से और एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है।

हादसे में बिहार, गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, दिल्ली और अन्य जिलों के यात्री घायल हुए हैं। इनमें मो. वसीम, गोलू, रोहन, विनय, धीरज, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, अमरदीप सिंह, फरमान अंसारी, शाहिद अख्तर, सोम अली, धनंजय, विष्णु कुमार, अरविंद, राहुल, गणेश दीक्षित, आर्यन गुप्ता, लारेब आलम, परमजीत सिंह, श्वेता यादव और बिंद्रावती समेत अन्य लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी हुई महंगी, 2 रुपये तक बढ़ गए दाम

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर