Wednesday, July 22, 2026

अभिजीत दीपके ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के एक्स अकाउंट से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी के एक्स अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख़ किया है. वेबसाइट ‘लाइव लॉ‘ और ‘बार एंड बेंच‘ इस मामले में याचिका दायर होने की पुष्टि की है. अभिजीत दीपके के अनुसार ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अभियान है, जो सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक मौखिक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था.

इसे भी पढ़ें : क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आज, पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर होगी चर्चा

मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी से जुड़ा मामला

सुनवाई के दौरान सीजेआई ने ऑनलाइन एक्टिविज़्म की आड़ में व्यवस्था पर हमला करने वाले बेरोज़गार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से की थी. बाद में सीजेआई ने स्पष्ट किया था कि उनका इशारा फ़र्ज़ी डिग्री रखने वाले लोगों की तरफ़ था. इसके बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के एक्स अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद एक दूसरे अकाउंट से पार्टी ने एक्स पर फिर एंट्री की.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को टिप्पणी भी की. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिकाकर्ता से कहा कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मुद्दे को लेकर इतना भावुक न हों. यह टिप्पणी उस समय आई जब एक वकील ने इससे जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने की मांग की.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर