मौत के कारणों पर सस्पेंस
बताया जा रहा है कि अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया, हालांकि कुछ देर के बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लालपुर थाना की पुलिस व अन्य वरीय अधिकारी मामले को लेकर मौके पर पहुंचे और फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. लव भाटिया की मौत को लेकर कयासों के बाजार गर्म हैं.
Highlights:
लव भाटिया की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की मुख्य वजह क्या थी, इस पर अभी तक सस्पेंस कायम है. परिवार, पुलिस या अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
17 साल पहले किए गए थे अगवा
बता दें कि 17 साल पहले यानी 30 जुलाई 2009 को लव भाटिया मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर रात 10.45 बजे घर के लिए निकला था. रास्ते में ही उसका अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था. इस घटना को लेकर लव भाटिया के पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार कांड संख्या 168/09 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी.



