Wednesday, November 4, 2026

राज्यपाल संतोष गंगवार से झरिया विधायक रागिनी सिंह व धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

रांची : राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से गुरूवार को झारखण्ड विधानसभा सदस्य व झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने लोक भवन में भेंट कर उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विधायक और मेयर ने धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी कॉलेजों में प्रस्तावित “क्लस्टर सिस्टम” के संबंध में छात्रहित एवं व्यावहारिक समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया।
राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि धनबाद एवं कोयलांचल क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए इस व्यवस्था के लागू होने से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को आवागमन, समय एवं आर्थिक बोझ जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त झरिया विधानसभा क्षेत्र स्थित राजा शिव प्रसाद कॉलेज से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु भी ज्ञापन समर्पित किया गया और छात्रहित में इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक पहल किए जाने का अनुरोध किया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर