रांची: झारखंड के कई जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग ने 20 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी है. वहीं इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है.
Highlights:
इसके साथ ही रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आकाश में बादल छाये रहेंगे. वहीं 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में 25 मई तक आंधी-बारिश और मेघ गर्जन का येलो अलर्ट जारी है.
कई जिलों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में लू चलने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में दिन में तेज धूप और दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रहेंगे. वहीं तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. हालांकि 22 मई को मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेंगा.
23 मई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में दोपहर बाद 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है.
इसे भी पढ़े: झारखंड शराब घोटाला मामले में भाटिया वाइंस के मालिक भूपेंद्रपाल सिंह भाटिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
रांची के तापमान में बढ़ोत्तरी
पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री कम है. मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.4, सरायकेला में 7 मिमी की दर से बारिश हुई, जबकि खूंटी और उसके आसपास के इलाके में तेज हवा चल रही थी.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में झारखंड में कहीं-कहीं तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का असर भी देखने को मिलेगा.


