Wednesday, July 29, 2026

रांची : 6 मार्च से लापता पंकज रविदास को रांची पुलिस ने गाजियाबाद से किया बरामद

रांचीः लापता बच्चों की खोज में जुटी रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रांची के जगन्नाथपुर से गायब बच्चे को पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद से बरामद कर लिया है। बच्चा 6 मार्च से लापता था। बच्चे का नाम पंकज रविदास है। पुलिस की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के सहारे बच्चे को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से खोज निकाला। इस सफलता से पीड़ित परिवार और पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें : फाल्टा सीट पर 21 मई को होने वाले चुनाव से पीछे हटे TMC उम्मीदवार जहांगीर ख़ान, CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा

बताया जाता है पंकज रविदास पिछले छह मार्च से अचानक अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद जगन्नाथपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था।

रांची के एसएसपी खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। इसी बीच पुलिस को इनपुट मिला कि बच्चा उत्तर प्रदेश में है। सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा। आखिरकार पंकज रविदास को गाजियाबाद के लोनी अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी से सकुशल बरामद कर लिया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर